उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वोट पर फोकस करें पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता : तरुण चुग

देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक हरिद्वार रोड स्थित कुआंवाला में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक वोट सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ और प्रत्येक वोट पर फोकस करते हुए उत्तराखंड में भाजपा को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने और चुनाव आयोग की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए चुनाव प्रबंधन को और प्रभावी बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का प्रयास होना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे और कोई अपात्र नाम सूची में शामिल न रहे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने के लिए कहा |
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों और संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button