अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की दरांती से गला काटकर की हत्या

देहरादून। अवैध संबंध के शक में मनोज ने अपनी पत्नी नीलू की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी। मनोज को शक था कि गांव में रहने वाले युवक से उसकी पत्नी नीलू से अवैध संबंध है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के कालसी तहसील के कचटा गांव में दूसरे से संबंध के शक ने डेढ़-दो साल पुराने दांपत्य जीवन का दर्दनाक अंत कर दिया। गुरुवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद आरोप है कि मनोज ने दारांती से अपनी पत्नी नीलू का गला काटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में दोनों अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम से बाहर गए थे। हत्या के बाद आरोपी मनोज फरार हो गया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button