
देहरादून। नवंबर का महीना ख़त्म होने को है, लेकिन अभी भी दिन में गर्मी का एहसास कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी अधिक तक दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा।



