अपराधउत्तराखंड

हरिद्वार। टोका टाकी से था नाराज चालक ने आईबी एसपी पर झोंका फायर। बाल-बाल बचे

एम्स में चल रहा है उपचार। पुलिस ने आरोपी विनोद को लिया हिरासत में

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में आईबी एसपी चन्द्रप्रकाश नौटियाल की टोका टाकी से था नाराज चालक विनोद नेगी उन पर ने अधिकारी पर फायर झोंका, जिससे वह घायल हो गए। एम्स में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी विनोद नेगी को लिया हिरासत में लिया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक 21 नवंबर को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथी को गोली मार दी है, जिसे उपचार के लिए बंगाली अस्पताल ले जाया गया है।
शुरूआती जानकारी में सामने आया कि संविदा पर नियुक्त चालक निवासी पौड़ी गढ़वाल विनोद नेगी पुत्र भारत सिंह ने अपने अधिकारी चन्द्रप्रकाश नौटियाल, को गोली मार दी थी।
गोली अधिकारी को छूकर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घायल अधिकारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना को अंजाम देने के बाद विनोद नेगी ने पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल को साफ करने की कोशिश की। आरोपी फर्श पर पोछा लगाकर सफाई करने लगा तथा कपड़े बदलकर मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि, कनखल पुलिस की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2006 से उक्त कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था। पिछले लगभग 4-5 महीनों से अधिकारी के साथ उसका विवाद चल रहा था। आरोपी के अनुसार, वह अधिकारी द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने से नाराज था इसी रंजिश के चलते उसने गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button