उत्तराखंडस्वास्थ्य

एंटीमाइक्रोबियल के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर

'वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक' 2026

ऋषिकेश। ‘वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबियल अवेयरनेस वीक’ 2026 के तहत एम्स ऋषिकेश द्वारा एंटीमाइक्रोबियल के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम व इसके नियंत्रण के तरीकों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई जागरूकता और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए।
दिन भर चले इन कार्यक्रमों में ओपीडी काउंटरों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘रोल प्ले’ ( नुक्कड़ नाटक) किए गए, जिनमें हाथों की स्वच्छता और एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अलावा, नर्सिंग अधिकारियों के लिए ‘डायग्नोस्टिक स्टीवर्डशिप’ (जांच के उचित उपयोग) पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. वन्या सिंह और डॉ. रंजना रोहिल्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में, सही जांच (diagnostic test) चुनने और सैंपल लेने के सही तरीकों पर जोर दिया गया। इसके अलावा WAAW 2026 की थीम पर आधारित एक ‘जागरूकता वीडियो प्रतियोगिता’ भी आयोजित की गई, जिसमें फैकल्टी, नर्सों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों तथा अन्य हेल्थ वर्करों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सीएफएम विभाग की डॉ. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि ऐसे जागरूकता वीडियो आम जनता को शिक्षित करने और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) को रोकने के लिए एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन कार्यक्रमों में आयोजन अध्यक्ष डॉ. पी. के. पांडा, आयोजन सचिव डॉ. वन्या सिंह, डीएमएस डॉ. रवि कालरा व डॉ अजीत सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. आशीष भूते, डॉ. रंजना रोहिल्ला, कैप्टन कल्पना, सीमा, पुष्पा, गिरिराज, आशुतोष, सुमन, राम्या और धर्मेंद्र सिंह आदि नर्सिंग अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button