अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

युवक से मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व में हुए विवाद के चलते युवक के साथ कि गयी थी मारपीट

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर में अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव पटेल नगर ने कोतवाली पटेल नगर परशिकायत दर्ज कराई कि 07 अक्टूबर को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार व 15 से 20 अन्य लड़कों ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी, इस दौरान अभियुक्तो ने उसकी चांदी की चैन व 8 हजार रूपये भी छीन लिये। पटेलनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तो आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button