उत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : युवा फिल्ममेकर पवन राज गांधी को आप ने किया सम्मानित

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड के उभरते हुए युवा फिल्ममेकर श्री पवन राज गांधी (PRG) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने गांधी को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्री ने कहा कि पवन जी ने सीमित संसाधनों में, मोबाइल फोन से ‘Climate Change Is Real’ जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई डॉक्यूमेंट्री और ‘A Night in Dehra’ जैसी फिल्में बनाकर साबित किया है कि देहरादून के युवाओं में विश्वस्तरीय टैलेंट है। उनका जीरो-बजट सिनेमा मॉडल उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान एएसएपी टीम और पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button