उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आज, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम

पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन, कई जिलों में मंत्री और सांसद होंगे शामिल

देहरादून। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान के तहत सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देहरादून में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राम माधव, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार शामिल होंगे। परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में कार्यकर्ता जुटेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का वर्चुअल संबोधन होगा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर यात्रा शुरू की जाएगी और दीप को लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया जाएगा।
भाजपा के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जनता तक पहुंचाना और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टिहरी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई नेता अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button