
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 42 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के नैनीताल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवा के साथ आंधी-तूफान की आ सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम के समय गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31.0°C और 19.0°C के आसपास रहने की संभावना है।



