
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों व पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज वाले बादल के साथ हल्की बारिश होने की हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा ।



