उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

SIR के बाद करीब 9 लाख नाम हटाए जाना चिंताजनक : राजकुमार

राजपुर रोड के मतदाताओं उठाया मुद्दा, Form-6 के लिए जागरूकता अभियान की मांग

देहरादून। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के बाद प्रदेश में करीब 9 लाख नॉन-वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले को लेकर पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
राजकुमार ने विशेष रूप से राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से हटाए गए 39,046 मतदाताओं के नामों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बाद पात्र नागरिकों के नाम किसी त्रुटि के कारण सूची से बाहर न रह जाएं इसके लिए पुनः जांच जरूरी है। उन्होंने पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का पर्याप्त अवसर देने की मांग की।
उन्होंने Form-6 में आ रही तकनीकी व व्यावहारिक समस्याओं को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रखा और कहा कि लोगों को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज व आवेदन की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि SIR के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं, इसलिए निर्वाचन विभाग को पात्र नागरिकों के नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। Form-6 को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो।
इस दौरान सुनील कुमार बंगा, सुरेश पर्चा व नमन कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button