अपराधउत्तराखंड

विवेचना के नाम पर युवती का शोषण करता रहा चौकी इंचार्ज, पीड़िता ने लगाया रेप का आरोप

खबर को सुने

देहरादून। चोरी के मामले में विवेचना कर रहे रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।

पीड़िता ने डीजीपी, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की थी। पीड़िता योगा ट्रेनर है और उसका पति कनाडा में रहता है। पीड़िता के मुताबिक फरवरी 2023 में उनके घर में चोरी हुई। इसकी जांच मयूर विहार के चौकी इंचार्ज मनोज भट्ट कर रहे थे। इसी दौरान चौकी प्रभारी का उसके घर आना-जाना हुआ। केस के मामले में जांच का बहाना बनाकर वह उसे नैनीताल ले गया। वहां एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे अपार्टमेंट में बुलाया। रिवाल्वर दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। उसे और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी विवाहिता है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button