अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून: रायपुर तिहरे हत्याकांड, पुलिस का अपराधियों में डर नहीं

कांग्रेस नेता धस्माना ने पुलिस पर उठाए सवाल और कहा प्रदेश में बिगड़ गई कानून व्यवस्था

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के विष्णु लोक में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने पुलिस और सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना घटना के बाद कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।
धस्माना ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के मन में पुलिस का डर खत्म हो गया है और कानून व्यवस्था कमजोर हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट की घटना के कुछ ही दिनों बाद तिहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। इसे लेकर उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
धस्माना ने अस्पताल से ही देहरादून के एसएसपी परमेंद्र डोभाल से फोन पर नाराजगी जताई और कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी होनी चाहिए थी।
उन्होंने बताया कि वह इस मामले को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव से मुलाकात कर कांग्रेस की ओर से मांग पत्र सौंपेंगे। इस दौरान उन्होंने मृतका शशि के बेटे से मुलाकात कर उसे हौसला दिया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button