अपराधउत्तराखंडसामाजिक

दून में ट्रिपल मर्डर। प्लम्बर ने बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला को पेचकस से गोद-गोद कर उतारा मौत के घाट

कार्य पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

देहरादून। राजधानी देहरादून में ट्रिपल मर्डर की घटना ने सनसनी फैला दी। घटना है थाना रायपुर के बिहारी बस्ती विद्या विहार कि जहां रमेश कपूर अपनी पत्नी रजनी कपूर के साथ रहते थे।
राजकुमार बुजुर्ग दम्पत्ति के बुलाने पर प्लम्बिंग के कार्य के लिये उनके घर आया था। काम पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बुजुर्ग दम्पत्ति से उसकी कहासुनी हो गई तथा उसने अपने पास रखे पेचकस से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, इस दौरान पडोस के घर मे काम करने वाली नौकरानी तिलया देवी के बुजुर्ग दम्पत्ति की आवाज सुनकर घर पर आने तथा बीच-बचाव करने के दौरान अभियुक्त ने उस पर भी पेंचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button