
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी अधिक से लेकर बहुत अधिक तक दर्ज किया गया।
आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा।



