
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 42 सौ मीटर से ज़्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और यूएस नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 प्रति किमी की घंटा गति से की तेज हवा के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। दोपहर व शाम के समय गरज वाले बादल बनने या हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा।



