
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश निवासी युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, युवती ने थाना पथरी में शिकायत देकर कुछ लोगों पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले रास्ते से हिरासत में लिया।



