उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तापमान रहा ज्यादा

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या 32 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी ऊपर तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button