उत्तराखंड

दून समेत उत्तराखंड के सात जिलों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button