अपराधउत्तराखंडसामाजिक

हरिद्वार : नाबालिक किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर पर नाबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में एक आरोपी अभिषेक वर्मा को गिरफ्तार किया गये। मिली जानकारी के अनुसार अपहृत किशोरी को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। कोतवाली रानीपुर पर निवासरत एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी। जिस पर तत्काल थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। नाबालिग किशोरी से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा नाबालिग की तलाश के लिए सुरागरसी पतारसी शुरू की। काफी प्रयासो के बाद पुलिस टीम को प्रकाश में आये आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन को आर्यनगर चौक ज्वालापुर से दबोचकर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को अपने साथ अमृसतर पंजाब लेकर गया था व वहाँ से घूमकर वापस हरिद्वार आ गये थे। पुलिस ने पीडिता के बयान अंकित कर व मेडिकल करवाकर आरोपी अभिषेक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पोक्सो अधिनयम की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button