
देहरादून : राजधानी देहरादून के थाना कोतवाली नगर से पुलिस ने तीन महिलाएं गिरफ्तार को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार रविकांत पांडे पुत्र प्रेम नारायण पांडे थाना कोतवाली नगर पर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से चांदी का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे तथा अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंयो को इकट्ठा करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति को बताया कि वे सभी कूडा बीनने का काम करती हैं तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में उन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में से 02 महिलाएं पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुकी हैं। जिनकी पहचान सोनिया देवी पत्नी सुनील साहनी, गुड़िया पत्नी गुड्डू व रीता देवी पत्नी सुरैया बताई गई हैं और उनके पास से चोरी किया गया लगभग 60 हजार रूपए का माल भी बरामद हुआ हैं |



