
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में मौसम के शुष्क रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से कम से लेकर सामान्य के बीच रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 31 ड़िग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा।



