अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

हरिद्वार। बहादराबाद के शांतरशाह में 14 सितंबर को बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की हत्या की गई थी। मामले में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी मुदस्सिर पुत्र जमशेद, निवासी सहारनपुर, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक, इस्तकार उर्फ इस्तयाक और हैप्पी के बीच वर्ष 2022 से रंजिश चल रही थी। पुलिस का कहना है कि इस्तकार को शक था कि उसकी गिरफ्तारी में हैप्पी ने पुलिस को जानकारी दी थी। बाद में दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। इसी रंजिश के चलते इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 14 सितंबर को हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button