
देहरादून | उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।
वहीं येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, एक-दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



