
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बहुत हल्की से हल्की बारिश 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा।



