
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों और उधम सिंह नगर जिले में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



