
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनीदी कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों और ऊधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश तेज हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



