अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून। पुलिस के साथ मुठभेढ़ में बदमाश आकाश गिरफ्तार

315 बोर के देशी तमंचा के साथ 01 खोखा कारतूस और 01जिंदा कारतूस बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात हरबंसवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी चालक चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर टी स्टेट की तरफ भागने पर पुलिस ने बदमाश का पीछा किया गया।

बदमाश ने पुलिस पर पीछा करने के दौरान फायर कर दिया, पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाही मे पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ मे स्कूटी चालक आकाश पैर पर गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश आकाश को ईलाज के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अधिकारियो ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चिकित्सालय में जाकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। आकाश ने बसंत विहार इलाके में हुई वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना को भी अंजाम दिया था और आकाश के विरुद्ध बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज है। आकाश से पुलिस ने 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01जिंदा कारतूस और कोतवाली से चोरी की गई बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन बरामद की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button