
देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमानके अनुसार उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से लेकर बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें देहरादून की तो आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



