उत्तराखंड
आज उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



