अपराधउत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

बेटियों के उत्पीड़न मामले मे कांग्रेस नेता के भाईयों के खिलाफ कार्रवाई जायज : भट्ट

बेटियों संग अन्याय करने वाली कांग्रेस को न्याय यात्रा का हक नहीं

देहरादून। भाजपा ने बेटियों से अन्याय करने वाले कांग्रेस नेता के भाईयों के खिलाफ कार्रवाई को जायज ठहराया है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं गंभीरता और सरकार की कार्रवाई के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं कहा कि जिनकी पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण में बहिनों को फोन पर खुलेआम धमकाया, अपमानित और अन्याय किया जाता हो उनकी यात्रा का सही नाम अन्याय यात्रा होना चाहिए।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के भाइयों पर कानूनी कार्रवाई में सीएम की भूमिका पर सवाल खड़ा करने वाले कांग्रेसियों को जवाब दिया कि उन्हें किस बात की आपत्ति है? आखिर पीड़ित व्यक्ति या समाज किसको बोलेगा? अब प्रदेश के मुखिया हर चीज का संज्ञान ले रहे हैं, तो इसकी सराहना होनी चाहिए। कांग्रेस के वे तमाम नेता जिस प्रकार के अपराधों में संलिप्त है, उसको किसी भी रूप में बख्शा नहीं जा सकता है। संबंधित सार्वजनिक ऑडियो वे जिस रूप मे सुनाई दे रहे हैं वह बेहद निंदनीय है। किसी व्यक्ति और उनकी बेटियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनको डराना, परिवार के अंदर भय का माहौल पैदा करना, यह कांग्रेस नेताओं के संस्कार और व्यवहार को दर्शाता हैं। उसको लेकर अगर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, तो यह कार्रवाई उचित है और भाजपा पूरी तरह से सरकार एवं कानूनी प्रक्रिया के साथ है।
उन्होंने कांग्रेस की न्याय यात्रा में भीड़ जुटने के कांग्रेसी दावों पर व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जमीन से इतना कट गए हैं कि उनके लिए संख्या का अंदाजा लगाना असंभव काम है।
उन्होंने संभावना जताई कि अभी तो शुरुआत है, यही यात्रा कांग्रेस विभाजन की ओर आगे बढ़ेगी। क्योंकि कांग्रेस ने जब भी इस प्रकार यात्राएँ निकाली हैं, जनता ने उनके शासन का अन्याय याद आ जाता है। इसलिए जनता हमेश उनके राजनैतिक कार्यक्रमों से नदारद रहती आई है और उनकी झूठ, भ्रम और प्रपंच आधारित यात्रा को जनता ‘अन्याय यात्रा’ के रूप में देख रही है। यात्रा का नेतृत्व करने वालों के परिजन खुलेआम बहिन बेटियों को फोन पर धमका और अपमानित कर रहे हैं। फिर कैसे कांग्रेस न्याय यात्रा का दावा कर सकती है जो लगातार जनता के साथ अन्याय कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button