उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
बात करें राजधानी देरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



