अपराधउत्तराखंडसामाजिक

देवप्रयाग के पास वाहन खाई में गिरा, 05 की मौत, 01 घायल

लापता को खोजने के लिए सर्च व रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। देवप्रयाग के पास वाहन खाई में गिरने से उसमें सवार 07 में से 05 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। जबकि एक अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए सघन सर्च व रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार डीसीआर पौड़ी से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। अत्यंत विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालित रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन में कुल 07 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई।
एक घायल अरम 16 वर्ष पुत्र अफजाल, हरिद्वार को स्थानीय लोगो ने पहले ही सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था।

रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार पाँच व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। वाहन दुर्घटना में अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष), गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष), सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष), अनामिया पुत्री अफजाल (03 वर्ष) व शादाब पुत्र अफजाल (14 वर्ष) की मौत हो गई है।

दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। SDRF की टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर लापता व्यक्ति की तलाश हेतु सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार संचालित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button