
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री रहने की संभावना है।



