
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य बना रहा।
आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान16 डिग्री के आसपास रहेगा।



