उत्तराखंडपर्यटनयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : बनबसा पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का होगा नियमित ठहराव

सीएम के अनुरोध पर रेलमंत्री ने दी स्वीकृति, धामी ने किया आभार व्यक्त

देहरादून। बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव होगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे बनबसा और सीमांत क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। धामी ने इस निर्णय के लिए अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन के ठहराव से व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों, श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी, जिससे क्षेत्र के विकास और लोगों की आवाजाही को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button