खेल

टिहरी कप ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में मुनस्यारी और चमोली का जीत से आगाज

टिहरी। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय टिहरी गढ़वाल की ओर से आयोजित चतुर्थ टिहरी कप ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन मुनस्यारी और चमोली की टीमों ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

शनिवार को पीटीसी नरेंद्रनगर के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने किया। पहले मुकाबले में मुनस्यारी ने पौड़ी को 1-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच पिथौरागढ़ व बागेश्वर के मध्य खेला गया जो अंतिम समय तक शून्य के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा। तीसरे रोमांचक मुकाबले में चमोली ने अल्मोड़ा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है।

उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका नरेंद्रनगर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, साकेत बिजलवान, डॉ अदिति चौहान, सीमा भंडारी, ऋतु जैन, निधि बिनजोला, मुकेश शर्मा, सन्त कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मॉ सलीम, सुनील कुमार, अभिषेक परमार, अनस अहमद, समीर, प्रियंका रावत, मनीषा, महेंद्र नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button