उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

कांग्रेस की न्याय यात्रा का अपमानजनक अनुभव, यात्रा का फ्लॉप होना तय : भाजपा

भाजपा को मिलेगा जनशीर्वाद, कांग्रेसी न्याय की अर्जी तो मठ मंदिर से भी खारिज

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा कि अब तो 2027 में जनता द्वारा न्याय का समय आ गया, लोग न्याय यात्रा का राजनीतिक पाखंड कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता, डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के चतुर्दिक विकास को अनुभव कर रही है और विपक्ष की नकारत्मक राजनीति को भी। अफसोस पहले भी मठ मंदिरों में अर्जी लगा कर चुनाव हारने वाले और न्याय यात्रा के नाम पर देवभूमि का अपमान करने वाले कांग्रेस नेता अब भी सबक नहीं ले रहे हैं।
विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में जारी बयान में भट्ट ने इसे पूरी राजनैतिक पाखंड बताया। क्योंकि पूर्व में भी निकाली गई ऐसी न्याय यात्रा का अनुभव प्रदेश की जनता का बहुत भी खराब एवं अपमानजनक रहा है। चूंकि जनसामान्य दुखद अंकिता मर्डर के प्रकरण में सरकार और न्याययिक प्रक्रिया से संतुष्ट था, इसलिए उन्होंने तब भी कांग्रेस की उस यात्रा से किनारा किया। जिससे नाराज होकर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने गढ़वाल को कायर कहकर अपमानित किया था जिसके लिए उन्हें सार्वजनिक माफी भी मांगनी पड़ी थी। उसके बाद तो दोषियों को उम्रकैद की सजा भी हो गई है और परिजनों के कहने पर सीबीआई जांच भी हो रही है। ऐसे में अब दोबारा न्याय यात्रा निकालना, जनता के मन में राजनैतिक पाखंड यात्रा को लेकर संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता, डबल इंजन सरकार में हो रहे विकास और जनकल्याण की योजनाओं का अनुभव कर रही हैं। प्रत्येक प्रदेशवासी पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का दशक लाने और देश को विकसित बनाने के लिए सहयोग करना चाहता है। जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचारविहीन व्यवस्था एवं नकलहीन परीक्षा प्रक्रिया की तरफ बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। 37 हजार से अधिक सरकारी और लाखों निजी नौकरियां के साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं का सुनहरा भविष्य बन रहा है। चारधाम यात्रा का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंचने वाला है और विकास के सभी मानकों में राज्य शीर्ष स्थान पर है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है और प्रदेश की कुल आय कई गुना हुई है। आज यूसीसी, नकल विरोधी, धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी आदि अनेकों ऐतिहासिक निर्णयों से राज्य देश में नजीर बन गया है। जिन कामों की कांग्रेस कल्पना भी नहीं कर सकती है, उससे भी कही गुना अधिक विकास और पहचान में वृद्धि राज्य की हुई है।
वहीं तंज कसते हुए कहा कि जो तमाम आरोप लगाकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालना चाहती है वे सभी आरोप तो कांग्रेस पर बार साबित हुए हैं। इन्हीं दोषों की सजा में जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया हुआ है और फिर भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हमे आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा, राज्य की जनता बहुत बुद्धिमान और जागरूक है, वह कांग्रेस पार्टी की नकारत्मक और विकास विरोधी राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है। लिहाजा वह ऐसे किसी भी राजनैतिक प्रपंच में नहीं आने वाली है और उनकी ऐसी यात्रा एक बार फिर फ्लॉप साबित होगी। कांग्रेस के कई नेता हैं जिन्होंने पूर्व ने भी चुनाव से पहले गोल्जू देवता और धारी देवी के दरबार में न्याय की अर्जी लगाई और कसमें खाई। लेकिन ईश्वर ने भी उनके पाखंड को परखा और उसके बाद लगातार चुनावों में पूरी तरह से पराजित करवाया।
उन्होंने कहा कि अब तो 2027 में जनता के बीच जाने और उनके द्वारा किए जाने वाले न्याय का समय आ गया है। भाजपा सरकार और संगठन लगातार जन जन के द्वार पहुंचकर अपने प्रयासों पर आशीर्वाद ले रहा है। हालांकि जनता तो चुनाव के मोड़ में आ गई है, पर अफसोस कांग्रेस अभी भी झूठ, भ्रम और अफवाह आधारित ड्रामा मंचन के मोड़ में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button