उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

देहरादून। मौसम के अनुसार उत्तराखंड के ज़्यादातर ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और बहुत तेज़ से बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button