
ऋषिकेश | देहरादून के ऋषिकेश में रिश्तों को तारतार करने वाला मामला सामने आया है। उषा देवी गौड़ पर उनके अपने ही बेटे ने सुमित गौड़ मामूली विवाद में तमंचे फायर झोंक दिया। जिनका उपचार एम्स में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के कोतवाली ऋषिकेश पशुलोक विस्थापित कालोनी में सुमित गौड़ ने अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ का अपनी माता उषा देवी गौड़ से कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से उन फायर किया गया जिससे उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ खुद एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर ले गये जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। पुलिस आरोपी सुमित गौड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़ ने डोईवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



