
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और बहुत तेज़ से बेहद तेज़ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी की उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है।



