उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : भाजपा ने किया कांग्रेस भवन पर जोरदार प्रदर्शन

पीएम की सुरक्षा को खतरे में डाल, राहुल ने तोड़ी सभी राजनैतिक मर्यादाएं : भट्ट

देहरादून। भाजपा ने राहुल द्वारा राजनीति के लिए पीएम की सुरक्षा खतरे में डालने की कोशिश के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय का घेराव कर जनता के सामने कांग्रेस पोल खोलने का काम किया।
भट्ट ने कहा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र में चर्चा के सबसे बड़े मंच संसद चल रही है। वावजूद वहां जनता के मुद्दे उठाने और उसपर सार्थक चर्चा की बजाय राहुल कांग्रेस और समूचा विपक्ष हंगामा करने और युवाओं को भड़काने में लगा है। बेहतर होता वे छात्रों को गुमराह करना छोड़कर संसद के पटल पर उनकी बातों को कहते। उन्होंने कहा, नीट का एग्जाम हो चुका है, छात्र बड़ी संख्या में उसमें उत्तीर्ण हो चुके हैं।

नीट परीक्षा में।सफल छात्रों की काउंसलिंग भी प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन इस सबके उलट, पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का राहुल गांधी और कांग्रेस प्रयास कर रही है। जिसका भाजपा कार्यकर्ता अब मुंह तोड़ जवाब देखर जनता के सामने उनकी साज़िशों और नकारत्मक राजनीति की पोल खोलेंगे।
राहुल व कांग्रेस को लोकतंत्र में आईना दिखाना अब बहुत ज़रूरी हो गया था। क्योंकि जिस प्रकार से संसद के दोनों सदन चल रहे हों, उस समय पर सदन के अंदर चर्चा के बजाय, प्रधानमंत्री के घर पर जाकर धरना दिया गया। उससे राहुल गांधी ने अपनी अलोकतांत्रिक सोच एवं अराजक नीति को प्रदर्शित किया है।

पार्टी की तरफ से बहुत जिम्मेदारी और सब्र से सबी पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है। लेकिन जिस तरह का अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक रवैया कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनाया गया है, उसके चलते जवाब देना बहुत ज़रूरी हो गया था। जिस तरह उनके द्वारा छात्रों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से नीट के नाम पर झूठ और अविश्वास फैलाने का काम किया जा रहा हैं। उनके खिलाफ जवाब देनें और उनका काला सच जनता के सामने लाने का काम आज हमने किया है।

आज पूरे देश के अंदर हर प्रदेश की राजधानी केंद्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस को आईना दिखाने का काम किया है।
​उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की परंपराओं का हनन कर रही हैं। लोकतंत्र के अंदर अपनी बात कहने का सबको अधिकार है। लेकिन जब सदन चल रहे हों, सदन में बात कही जाती है, न कि सड़कों पर बात कही जाती है। और राहुल गांधी जैसा व्यक्ति जो नेता प्रतिपक्ष हो, प्रधानमंत्री के घर में जाकर धरना दे रहा हो, आप सोच सकते हैं उनके अंदर लोकतंत्र की मर्यादाओं का कितना ज्ञान और सम्मान होगा।
​इस प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, विधायक विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, सुभाष बर्त्वाल, मधु भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली,म हिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button