
देहरादून। बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज रविवार सुबह निधन हो गया है। उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लता मंगेशकर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में उपचार के लिए रखा गया था। शनिवार रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह 8:12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा और शाम को उनका अंतिम संस्कार होगा।