उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : दिव्यांगजनों को सम्मान और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है : धामी

दिव्यांग बच्चों के संग सीएम धामी ने मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के मौके पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बच्चे भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए कहा कि उनके बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है, इसलिए उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है।
उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और समान अवसर देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button