
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कई जगहों पर, और राज्य के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और 32 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ जली गिरने, ओले पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेगी।
येल्लो अलर्ट जारी करते हुए चेताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम से लेकर सामान्य तक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से काफी कम से लेकर सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।



