
देहरदून। देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में दिवाकर खण्डूडी ने शिकायत दर्ज़ कराई कि 03 जुलाई रात की करीब 09:00 बजे वे अपने दोस्त नवीन राणा व रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03 से 04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, अपनी पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान का पूर्व में बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा व उसके साथियों से विवाद हो गया था तथा तब से ही उनके मध्य आपस में रजिंश चली आ रही थी। अभियुक्तों द्वारा लगातार घायल कमेन्द्र शर्मा के दोस्त अक्षय, जो गुडगांव में रहता है, को लगातार फोन कर गाली-गलौच व धमकी दी जा रही थी, इस सम्बंध में अक्षय द्वारा कमेन्द्र शर्मा को फोन कर जानकारी दी गई, जिस पर कमेन्द्र शर्मा, जो वर्तमान में दीपनगर देहरादून में रह रहा है, अपने अन्य साथियों के साथ अक्षय प्रधान व उसके साथियों कोे सबक सिखाने के लिये 06 नम्बर पुलिया के पास पहुंचा, जहां पर उसका अक्षय प्रधान, जो अपने साथियों सन्नी व अरूण से मिलने देहरादून आया था, के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में एक गोली कमेन्द्र के पैर पर तथा एक अन्य गोली पास खडे एक अन्य व्यक्ति नवीन राणा के कंधे पर लग गई। इस मामले को लेकर दिवाकर खण्डूडी ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज़ कराई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी द्वारा गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की फुटेज निकाली गई, साथ ही पीडित व्यक्तियों व घटनास्थल पर मौजूद व्यक्तियों से पूूछताछ कर घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारीयां एकत्रित की गई। घटना में घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूछताछ के आधार पर घटना में बिजनौर निवासी अक्षय प्रधान व उसके साथियों की संलिप्ता प्रकाश में आयी, जिनकी घायल व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा से पूर्व से रजिंश चल रही थी। जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश व अन्य सम्भाविंत स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में, अरुण कुमार, सन्नी कुमार व आदर्श सिंह को थानो रोड, सोढा सरोली से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान व उसके अन्य साथियों अरुण कुमार, सन्नी कुमार व आदर्श सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं |



