उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून। नर्सिंग में एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस को बढ़ावा देने पर जोर

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एम्स में शुरू हुई पांच दिवसीय कार्यशाला

देहरादून। क्लिनिकल नर्सों में अनुसंधान संबंधी ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ करने तथा साक्ष्य-आधारित नर्सिंग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में पांच दिवसीय कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गयी। कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञों ने एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिस को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो मीनू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिस विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र को संबोधित किया और क्लिनिकल निर्णय लेने तथा रोगी देखभाल की गुणवत्ता में सुधार के लिए अनुसंधान साक्ष्यों को दैनिक नर्सिंग प्रैक्टिस में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साक्ष्य आधारित अभ्यास वह प्रक्रिया है जो परिभाषित करती है कि रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल किस प्रकार उपलब्ध हो सके। उद्घाटन समारोह को डीन एकेडमिक प्रो सौरभ वाष्र्णेय, डीन रिसर्च प्रो शैलेंद्र कुमार हांडू और काॅलेज ऑफ नर्सिंग की फेकल्टी डॉ जेवियर बेंसियाल आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला के बारे में मुख्य नर्सिंग अधिकारी डाॅ. अनिता रानी कंसल ने बताया कि संस्थान में नर्सिंग सर्विसेज के कंटिन्यूइंग नर्सिंग एजुकेशन (सी.एन.ई.) सेल द्वारा क्लिनिकल नर्सों के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गयी है जो अगले 5 दिनों तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन “रिसर्च मेथडोलॉजी फ्रॉम प्रपोजल टू पब्लिकेशन” विषय पर किया जा रहा है। बतादें कि पांच दिवसीय कार्यशाला के दौरान रिसर्च मेथडोलॉजी एवं वैज्ञानिक प्रकाशन के विभिन्न पहलुओं पर कई विशेषज्ञ अकादमिक एवं इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य क्लिनिकल नर्सों की रिसर्च क्षमताओं को बढ़ाना तथा नर्सिंग रिसर्च और एविडेंस-बेस्ड हेल्थकेयर प्रैक्टिस में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
कार्यशाला में रिसोर्स फेकल्टी के रूप में डॉ. के राजराजेश्वरी, वरिष्ठ लाइब्रेरियन और संस्थान के सूचना अधिकारी डाॅ. संदीप कुमार सिंह, आयुष विभाग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीलॉय मोहंती विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान डीएमएस डाॅ रवि कुमार, सीएनई सेल के सदस्य डी.एन.एस जीनो जैकब व सुमन चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर राम्या टी सहित बड़ी संख्या में डीएनएस, एनएस, एसएनओ और नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button