
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



