अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

देहरादून : बैरागीवाला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। मुख्य आरोपी समेत 03 गिरफ्तार

घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही थी दबिश

देहरादून। 13 जून की शाम के समय सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष से आये व्यक्तियों रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार व 30 से 40 अन्य व्यक्तियों ने दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी और ग्रामीणों ने उनको अस्पताल पहुंचाया जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी से प्राप्त हुआ कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और खेत में पानी छोड़ने की वज़ह से उनके बीच आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक ने तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर घटना में शामिल नामजद व अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध बीएनएस की धाराओ के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों ने प्रकरण में तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 06 अभियुक्तों, रज्जाक, सलमान , जावेद, शहबाज, इम्तियार, इन्तजार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य सहसपुर निवासी अमन पुत्र मासूम, सावेज पुत्र अल्लारक्खा व आजम पुत्र युनूस की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस ने सुरागरसी पतारसी करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप 2 तारीख को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन को उसके 02 अन्य साथियों साजेव व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button