उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

देहरादून : हरेला पर्व पर भाजपा का महाअभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत लगाए जाएंगे 6 लाख पौधे

वृक्षारोपण महाअभियान की सफलता के लिए भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल टीमों का गठन

​देहरादून। ‘हरेला पर्व’ पर भाजपा का महाअभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के रूप में 6 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे | इस महाअभियान के तहत राज्य में बूथ स्तर पर कम से कम 50 पौध पर लगाने के लिए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों आदि जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनसहयोग पर पौधे लगाये जायँगे। इस कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए भाजपा ने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक टीम गठित कर जिमेदारी सौंपी जाएंगे। यह अभियान 16 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के त्यौहार हरेला को पार्टी, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश सह-संयोजक के रूप में महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन करना भारतीय संस्कृति के अहम हिस्सा है। इस पर देवभूमि उत्तराखंड का हरेला के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रकृति की सेवा करती है। इस पावन लोकपर्व पर अपनी धरती माँ और अपनी जन्मदात्री माँ के सम्मान में “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का शुभ अवसर पर प्राप्त हुई। इसलिए देवभूमि की परंपरा को पीएम मोदी की अपील के समन्वय बताई हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आगे बढ़ाए हम सबको अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरणीय माहौल का उपहार देने के लिए आज पेड़ लगाने का बहुमूल्य योगदान देना है।
जिसके अंतर्गत अगले एक माह में प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 50 पेड़ लगाया लगाए जायेंगे। जो राज्य के सभी 11729 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहयोग से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा करेंगे। जिसके क्रम में वृक्षारोपण को सुव्यवस्थित करने के लिए पहले से ही स्थानों का चयन, गड्ढे खोदने और पौधों की व्यवस्था की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका बहुत अहम होने वाली है। इस अभियान में पौधे की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी को भी निर्धारित किया जा रहा है। वृक्षारोपण के बाद प्रत्येक पौधे की सुरक्षा व चिंता करने हेतु विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के नाम निर्धारित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button